रायपुर छत्तीसगढ की राजधानी है। यह देश का २६ वां राज्य है। ०१ नवम्बर २००० को मध्यप्रदेश से विभाजित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया। रायपुर खारुन नदी के तट मे बसा छत्तीसगढ का सबसे बड़ा शहर है। रायपुर एक बड़े मैदान (छत्तीसगढ़ का मैदान) के मध्य में स्थित है जो धान का कटोरा के नाम से भी जाना जाता है। रायपुर के पूर्व में महानदी नदी बहती है। उत्तर-पश्चिम में मैकाल की पहाड़ियां हैं। उत्तरी ओर छोटा नागपुर का पठार और दक्षिण में बस्तर का पठार है। रायपुर मुम्बई-हावड़ा रेल लाइन पर है और यह सभी मह्त्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग ६ शहरो से गुज़रता है और ४३ शहर को विशाखापट्नम से जोड़ता है। रायपुर मुम्बई, दिल्ली एव्म अन्य शहरो से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। रायपुर का हवाई अड्डा 'माना में है।
पुराने भवन एवं किलों के अवशेष पर आधारित कुछ इतिहासविदों की मान्यतानुसार यह शहर ९वीं सदी से अस्तित्व में है। लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह १४ वीं सदी में बसा था।
2011 की जनगणना के अनुसार रायपुर की जनसँख्या 10,10,087 है। यहाँ का लिंगानुपात 946 महिलाओं प्रति 1000 पुरुषों का है। रायपुर की साक्षरता दर 86.90% है, पुरुषों की साक्षरता दर 92.39% और महिलाओं की साक्षरता दर 81.10% है।
सन् 2000 में बने छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर का प्रशासनिक केन्द्र "नया रायपुर " में प्रस्तावित हैं। यह एक विश्व स्तरीय परियोजना है जिसमे की वर्तमान रायपुर से 25 किमी दूर एक नए शहर का सृजन किया जा रहा है। इस के लिए एक बड़े क्षेत्र की भूमि का अर्जन किया जा रहा है। नया रायपुर के लिए कुल 80,000 हेक्टेयर भूमि अर्जित की जायेगी। नये रायपुर में 225 किमी पक्की सड़क हैं। नया रायपुर के परसदा क्षेत्र अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है।

Nice artical sir. Humne ek user supported bloge banaya hai jisme aap jitne comment karenge utne hi user apki website me comment karenge. Keep join early
ReplyDeleteChhattisgarh Tourism Spot